बनेड़ा: जीजा बना हैवान, 18 वर्षीय साली को मारी गोली, शव ठिकाने लगाने से पहले बनेड़ा पुलिस ने दबोचा, बंदूक बरामद
जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपनी 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश में था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।