निंबाहेड़ा कस्बे में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर कोतवाली पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देशन, एएसपी सरिता सिंह और डीवाईएसपी बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में बच्चों को थाने का भ्रमण कराया गया। एएसआई सूरज कुमार ने पुलिस की कार्यप्रणाली, सड़क जानकारी दी।