रॉबर्ट्सगंज: ऊँचडीह गांव में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने को लेकर मुकदमा दर्ज,सीओ सिटी ने दी जानकारी
रॉबर्ट्सगंज के ऊँचडीह गांव में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के संबंध में,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में सीओ सिटी चारु द्विवेदी ने बताया कि बुधवार 3 जुलाई को एक वीडियो वायरल हुआ था वीडियो के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि यह वीडियो ऊँचडीह गांव का है इस वीडियो में कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे हैं, मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।