रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की ऊँचडीह गांव में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछलोग एक युवक की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं और युवक से माफी मांगने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। पीड़ित युवक ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।