रॉबर्ट्सगंज: चोपन अमिला मोड़ की सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन, सड़क की खस्ता हालत से हैं काफी परेशान
अमिला मोड़ के पास सड़क मार्ग पर बुधवार को सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि हर घर नल जल योजना को लेकर सड़क के किनारो पर गड्ढे किए गए थे जिसका पूरा मिट्टी सड़कों में आ गया है और गधों का रूप ले चुका है। जिससे तकरीबन 50 गांव का आवागमन प्रभावित हो रहा और लोगों में इसको लेकर आक्रोश है।