लालगंज: मड़वा धनावल गांव से पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पिस्टल छिनने का था आरोप
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में बीते बुधवार की रात बारात में आर्केस्ट्रा शुरू करने को लेकर हुए विवाद में आर्केस्ट्रा प्रबंधन की लाइसेंसी पिस्टल छीनकर भागने वाले युवक को पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे गिरफ्तार का जेल भेज दिया। कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जेल भेजा गया।