कोईलवर: कोईलवर में भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च, फर्जी एनकाउंटर व बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन
शनिवार दोपहर 3:30 भाकपा माले के राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस के तहत कोईलवर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फर्जी एनकाउंटर, बुलडोजर कार्रवाई, मॉब लिंचिंग तथा बढ़ते अपराध के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च माले कार्यालय से शुरू होकर कपिलदेव चौक पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव विष्णु ठाकुर में सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया।