शाजापुर: जिले में नए साल पर हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक
सोमवार को सुबह 9: मिली जानकारी के अनुसार नए साल पर शाजापुर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि नए साल पर शराब या अन्य मादक, पदार्थ पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस द्वारा बेरीकेटिंग लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जगह-जगह पुलिस बल रहेगा तैनात।