शाजापुर: राजस्थान से शाजापुर आए चरवाहों की 40 भेड़ें चोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत
शाजापुर जिले में राजस्थान से आए चरवाहों के मवेशियों की चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हर साल चरवाहे अपने मवेशियों को लेकर शाजापुर आते हैं, लेकिन इस साल उनके मवेशियों को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर रहे हैं। सलसलाई थाना क्षेत्र में 25 और अकोदिया थाना क्षेत्र से 12 भेड़े चोरी हुईं। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत।