डिंडौरी: करौंदा गांव: नल जल योजना बहाल होने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने खोला जाम, यातायात सुचारू
डिंडौरी जिले के सागर टोला चौराहा में करौंदा गांव के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बजाग तहसीलदार एवं गाड़ासरई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देते हुए एक सप्ताह के अंदर नल जल योजना बहाल होने का आश्वासन दिया जिसके उपरांत ग्रामीणों ने रविवार दोपहर लगभग 12:00 जाम खोला और यातायात सुचारू हुआ।