कसडोल: कसडोल नगर के वार्ड क्रमांक 3 में बजरंग गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेशोत्सव कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शामिल हुए
इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने कांग्रेस नेता प्रशांत जायसवाल का स्वागत किया। उन्होंने गणेश उत्सव के आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करते हैं कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।