टीकमगढ़: पैर फिसलने से कुंडेश्वर कुंड में गिरी किन्नर, पुलिस और SDRF ने किया रेस्क्यू
टीकमगढ़ में शानिवार को कुंडेश्वर स्थित प्रसिद्ध कुंड में दर्शन हेतु आईं पलक गुरु नीतू किन्नर, निवासी टीकमगढ़, का पैर फिसलने से वह अचानक कुंड में गिर गईं। तैरना जानने के कारण पलक स्वयं तैरकर कुंड के दूसरी ओर स्थित एक टापू तक पहुंच गई थीं, परंतु वापस लौटने में असमर्थ थीं। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू किया।