Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
chambaexpress
धर्मशाला : लंबे समय बाद पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, लॉन्ग वीकेंड पर होटल-होमस्टे हुए पैक #हिमाचलपर्यटन #कांगड़ा #धर्मशालासमाचार #हिमाचलसमाचार #ChambaExpress #Dharamshala #HimachalTourism #HimachalNews 🫡
Chamba, Chamba
| Oct 6, 2026
#हिमाचलपर्यटन
#कांगड़ा
#धर्मशालासमाचार
#हिमाचलसमाचार
#chambaexpress
#dharamshala
#himachaltourism
#himachalnews
MORE NEWS
नूरपुर : HPV वैक्सीनेशन अभियान में जिला कांगड़ा में अव्वल, 85% लक्ष्य किया हासिल #नूरपुर #HPVवैक्सीनेशन #वैक्सीनेशनअभियान #कांगड़ा #स्वास्थ्यविभाग #स्वास्थ्य #किशोरियां #स्वास्थ्यजागरूकता #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलसमाचार #नूरपुरसमाचार #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Oct 6, 2026
Chamba, Chamba | Oct 6, 2026
धर्मशाला : केंद्रीय विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, THE वर्ल्ड रैंकिंग में देश में 17वां स्थान हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने पहली बार टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शामिल होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर 701-800 रैंकिंग बैंड में स्थान मिला है, जबकि देश के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में इसे 17वां स्थान प्राप्त हुआ है।👍👍 #धर्मशाला #केंद्रीयविश्वविद्यालय #हिमाचलप्रदेश #विश्वविद्यालय #THEWorldUniversityRankings #ChambaExpress #HimachalNews #EducationNews
Chamba, Chamba | Oct 6, 2026
पांगी घाटी के बच्चे जिला स्तरीय टूर्नामेंट में न शामिल होने पर क्या बोले उपनिदेशक सेकेंडरी जिला चंबा विकास महाजन
Chamba, Chamba | Oct 6, 2026
*प्रेस विज्ञप्ति* *राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन - एक ऐतिहासिक उपलब्धि* *सलूणी (चंबा), 5 अक्टूबर 2026* राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय शतरंज चैम्पियनशिप 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। *यह महाविद्यालय के इतिहास में पहला अवसर है जब इस स्तर की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय सलूणी में किया जा रहा है।* इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में *पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती आशा कुमारी जी* मुख्य अतिथि रहीं। *प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया जी* ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि महाविद्यालय के अस्तित्व के दो दशकों के जश्न के रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन करवाना_"हमारे महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि हमें पहली बार HPU अंतर महाविद्यालय टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। यह न केवल हमारे महाविद्यालय के लिए बल्कि पूरे सलूणी क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि इस आयोजन से हमारे छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा।"_ मुख्य अतिथि श्रीमती आशा कुमारी जी ने कहा कि शतरंज बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता एवं रणनीतिक सोच विकसित करने वाला खेल है। और ऐसे दूर दराज के क्षेत्र ऐसे आयोजन करवाना अत्यंत सराहनीय है। *आयोजन सचिव श्री गुरदेव सिंह* ने बताया कि यह महाविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है कि इस प्रतियोगिता में *हिमाचल प्रदेश के 30 से अधिक संस्थानों से 200 से अधिक छात्र-छात्राएं* भाग ले रहे हैं। - पुरुष वर्ग में 28 टीमें (HPU कैंपस, UIT, HPUDES, HPURC एवं सम्बद्ध महाविद्यालय) - महिला वर्ग में 18 टीमें इस चैंपियनशिप की *समग्र संयोजक (Overall Convener) डॉ. जयश्री हैं। समारोह के अंत में श्री दिनेश कुमार* ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में श्रीमती रेखा ठाकुर, अध्यक्षा जिला परिषद चम्बा, प्रधान ग्राम पंचायत सलूणी श्री मदन शर्मा जी एवं उप प्रधान, भूतपूर्व समिति अध्यक्ष श्री पवन ठाकुर जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अमित जी, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जारीकर्ता लोक संपर्क अधिकारी
Chamba, Chamba | Oct 6, 2026
“एक कचौड़ी, दो समोसा… बीजेपी पर नहीं है भरोसा!” 🌶️🔥 सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस तंज ने सियासी माहौल में खूब चर्चा बटोरी। 🗣️ #अखिलेशयादव #AkhileshYadav #SamajwadiParty #SP #BJP Politics PoliticalNews उत्तरप्रदेश UPPolitics HindiNews BreakingNews ViralNews Trending IndiaPolitics
Chamba, Chamba | Oct 6, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उड़नपरी सीमा को विडियो कॉल कर दी बधाई JAI RAM THAKUR for HP CM supporters group Himachal Pradesh
Chamba, Chamba | Oct 5, 2026
24 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय रेड क्रॉस मेला ईट राइट मेले का भी होगा संयुक्त आयोजन, रक्तदान शिविर रहेगा विशेष आकर्षण चंबा, 5 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला स्तरीय रेड क्रॉस मेले का आयोजन 24 अक्तूबर को किया जाएगा। इस बार मेले के साथ ईट राइट मेले का भी संयुक्त रूप से आयोजन होगा। मेले का उद्देश्य जनसेवा और सामाजिक सहभागिता के साथ आमजन को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौष्टिक आहार एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करना है। उपायुक्त ने यह जानकारी बचत भवन चंबा में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। विभिन्न संस्थाओं की लगेगी प्रदर्शनी मेले में सरकारी विभागों, बैंकों, विद्युत परियोजनाओं, शिक्षण संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों तथा निजी संस्थाओं की ओर से विभिन्न गतिविधियों और उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनियां एवं स्टॉल लगाए जाएंगे। सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भी स्टॉल लगाकर मेले में भागीदारी करेंगे। स्टॉलों पर खान-पान की सामग्री के साथ विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा को विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले में स्थानीय व्यंजनों एवं पौष्टिक आहार को विशेष रूप से बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। पत्तलों के उपयोग और स्वच्छता पर जोर मेले के दौरान प्लास्टिक की प्लेटों के स्थान पर पत्तलों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने तथा आयोजन स्थल पर बेहतर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले के सभी बाल देखभाल केंद्रों के बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और आमजन को रेड क्रॉस के मानवीय सरोकारों, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौष्टिक आहार और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक किया जाएगा। मेले में होगा रक्तदान शिविर जिला स्तरीय रेड क्रॉस मेले के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह ने किया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा, एसडीएम चिराग शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विद्यास महाजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालम सिंह भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा अन्य संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। TRIBAL LIVE NEWS सच के साथ, निडर, निष्पक्ष और बेखौफ, हमेशा आपके साथ
Chamba, Chamba | Oct 5, 2026