रिविलगंज: राजधानी एक्सप्रेस पलटने की साजिश: एफएसएल जांच तेज़, संदिग्धों की तलाश जारी
छपरा बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की नाकाम साजिश की जांच तेज हो गई है। रेल एस पी वीणा कुमारी के निर्देश पर एफएसएल टीम ने घटनास्थल पहुंचकर रेलवे ट्रैक तथा विजय राय के टोला स्थित घर के छत पर रखी पानी की टंकी से जुड़े नमूने एकत्र किए। रेलवे एवं रिविलगंज पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।