डुमरी: संकुल स्तरीय वार्षिक आम सभा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
Dumri, Gumla | Sep 29, 2026 बामदा पंचायत भवन में जेएसएलपीएस के तहत बामदा आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की वर्ष दो हजार पच्चीस-दो हजार छब्बीस की वार्षिक आम सभा आयोजित हुई। सभा में दो पंचायतों की महिला सदस्यों ने भाग लिया। वर्तमान में संकुल से एक सौ बहत्तर स्वयं सहायता समूह और सत्रह ग्राम संगठन जुड़े हैं, जिनसे दो हजार एक सौ छत्तीस महिलाएं आच्छादित हैं।