जिला पुरातत्व, पर्यावरण विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार सुबह 7 बजे मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ की शुरुआत रविंद्रनाथ टैगोर ऑडिटोरियम से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। अलग-अलग आयु वर्ग के लिए विभिन्न किलोमीटर की श्रेणियां निर्धारित की गई थीं।