आज़मगढ़: गजेंदर पट्टी भेदौरा में हुई मारपीट में घायल 2 भाइयों ने एसपी ऑफिस में की शिकायत, दबंग पड़ोसियों और पुलिस पर लगाया आरोप
गजेंदर पट्टी भदौरा निवासी दो भाइयों ने गुरुवार को SP ऑफिस पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अनिल कुमार राजभर के अनुसार पड़ोसी तूफानी राजभर जबरदस्ती दूसरी तरफ से रास्ता मांग रहा था जबकि एक तरफ से रास्ता दिया गया है। इसी को लेकर 15 अप्रैल को तूफानी राजभर और अन्य आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया।