लंभुआ: BNS के वारंटियों को चांदा पुलिस ने उनके घर से किया गिरफ्तार
चांदा पुलिस ने BNS के लंबित चल रहें वारंटियों पर कार्रवाई करते हुए कोथराखुर्द निवासी उमेश कुमार पुत्र हरिराम,कोथराखुर्द निवासी लल्लू प्रसाद पुत्र रामकल्प,कसईपुर निवासी कुलदीप पुत्र दयाराम व शाहपुर गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र बालमुकुंद को उनके घर से गिरफ्तार किया है।पकड़े गए सभी वारंटियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।