दमोह: सुभाष कॉलोनी के बालिका छात्रावास में अव्यवस्था देख भड़के कलेक्टर, दिए सख्त निर्देश
Damoh, Damoh | Apr 17, 2026 दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सुभाष कॉलोनी स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्राओं ने RO बंद होने, मच्छरों की समस्या और छत का प्लास्टर गिरने की शिकायत की। कलेक्टर ने वार्डन से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर बेहतर भोजन, पेयजल व सुरक्षित आवास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल निगम को नल कनेक्शन और छात्र संख्या सत्यापन को कहा।