कोईलवर: मटियारा गांव के हनुमान मंदिर के पास बगीचे से 15 लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी फरार
कोईलवर प्रखंड के गीधा थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियारा गांव के हनुमान मंदिर स्थित बगीचा में छापेमारी कर पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब बरामद किया है। हालांकि इस दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। बुधवार साम करीब 5:30 बजे इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए गीधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी की पहचान कर ली गई है।