टीकमगढ़: प्रेमपुरा में पिता-पुत्र के साथ मारपीट, गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला; जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ तहसील के प्रेमपुरा गांव में पिता और पुत्र के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी जिसमें दोनों पिता और पुत्र घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान नाम राम भरोसे यादव और सौरभ यादव है जो निवासी प्रेमपुरा गांव के रहने वाले हैं परिजन निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां दोनों पिता और पुत्र का उपचार जारी है।