कुल्लू में सर्किट हाउस से शेर सिंह (मियां बेहड़) की दुकान तक का मार्ग स्थायी रूप से 'नो पार्किंग ज़ोन' घोषित
Kullu Times
जिला प्रशासन कुल्लू ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के एक प्रमुख मार्ग को स्थायी रूप से 'नो पार्किंग ज़ोन' घोषित कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट कुल्लू, डॉ. अमित कुमार शर्मा द्वारा मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 117 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया गया है। इस अधिसूचना के अनुसार, सर्किट हाउस कुल्लू से लेकर शेर सिंह (मियां बेहड़) की दुकान तक की सड़क को अब अगले आदेश तक पूर्ण रूप से 'नो पार्किंग ज़ोन' रखा जाएगा। इससे पूर्व 16 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के तहत इस मार्ग को 30 दिनों के लिए परीक्षण के आधार पर नो पार्किंग ज़ोन घोषित किया गया था और आम जनता से इस पर आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित 30 दिनों की अवधि समाप्त होने तक प्रशासन को जनता की ओर से कोई भी आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुआ, जिसके बाद यातायात विनियमन की प्रभावशीलता को देखते हुए इसे अब स्थायी रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया है। DC Kullu Municipal Council Kullu
Kullu, Kullu | Nov 26, 2026