गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ सिनेमा में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम,चिरंजीवी के साथ भी आएंगी नजर
गिरिडीह जिले के बरमसिया की रहने वाली अभिनेत्री प्रज्ञा नयन ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। डीएवी गिरिडीह से 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने बिट्स पिलानी से मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद विप्रो में नौकरी की, लेकिन अभिनय के जुनून ने उन्हें फिल्मी दुनिया की ओर खींच लिया।
साल 2020 में उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई। इसके बाद वह अब तक तेलुगु और हिंदी की करीब 11 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी चर्चित फिल्मों में 'कलिंगा' शामिल है। अब दर्शकों को इसके अगले भाग 'कलिंगा-2' का इंतजार है।
प्रज्ञा अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी। हिंदी, तेलुगु समेत कई भाषाओं में काम कर रहीं प्रज्ञा फिलहाल हैदराबाद में रहकर अपना फिल्मी करियर आगे बढ़ा रही हैं।
उनके पिता गिरिडीह डीसी कार्यालय में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत रहे हैं। छोटे शहर से निकलकर फिल्मी दुनिया में पहचान बनाने वाली प्रज्ञा नयन की सफलता आज गिरिडीह के लिए गर्व की बात है। उनकी कहानी युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती है।
#apnagiridihnews #GiridihNews #गिरिडीह
#Giridih #pragyanayanactress #jharkhand #films @topfans
Giridih, Giridih | Nov 9, 2026