गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत पाल्मरूआ गांव में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक गिर गया। हालांकि, इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। तार गिरने से ग्रामीणों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द गिरे हुए तार को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
#highlight
#jharkhand