एमपी के जबलपुर में मानसून की पहली दस्तक ने ही आफत मचा दी है। बेलखेड़ा-बरमान मार्ग पर स्थित एक उफनते नाले को पार करने की कोशिश में शराब ठेकेदार की बोलेरो कार अचानक तेज बहाव में बह गई। इस दर्दनाक हादसे के वक्त वाहन में छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, जबलपुर सदर के रहने वाले 45 वर्षीय रवि पिल्ले की इस दुर्घटना में डूबने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बेलखेड़ा थाना पुलिस ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कार को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
#JabalpurNews #MadhyaPradesh #Monsoon24 #RoadSafety #AccidentNews #MPPolice #Alert #FatafatNews