कोंडागांव: छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने DNK मैदान में धरना प्रदर्शन किया, लंबित वेतन और मानव संसाधन नीति की मांग
छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने आज गुरुवार दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय के DNK मैदान में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को पत्र लिखकर मनरेगा कर्मियों के लिए तत्काल मानव संसाधन नीति लागू करने और पूर्व हड़ताल अवधि (वर्ष 2022) और पिछले 5 महीनों के लंबित मानदेय का भुगतान करने की मांग की है।