कोंडागांव: एसबीआई फाउंडेशन और परिवर्तन समाज विकास समिति ने ग्राम कांगा में एनीमिया रोग निवारण शिविर आयोजित किया, 328 मरीजों का उपचार
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत कांगा में आज बुधवार सुबह 11 बजे एसबीआई फाउंडेशन और परिवर्तन समाज विकास समिति के सहयोग से एनीमिया रोग निवारण विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में एनीमिया रोग से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना और रोगियों का उपचार करना था।इस अवसर पर 328 मरीजों का नि:शुल्क उपचार...