कोंडागांव: नगर पालिका की प्रथम सामान्य सभा की हुई बैठक, नियम उल्लंघन पर की जाएगी कार्रवाई
कोंडागांव नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरपति पटेल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की अनुशंसा की गई। इसके तहत विकास नगर गार्डन के सौंदर्यीकरण हेतु निविदा जारी की गई। वहीं, शहर विकास योजना के तहत 30 करोड़ रुपये के कार्यों की कार्य योजना तैयार की गई।