कोंडागांव: कोंडागांव सरगी गार्डन के पास दोस्तों के साथ पैदल जा रहे व्यक्ति को पीछे से आई बाइक ने ठोका, हादसे में दो घायल
जिला मुख्यालय कोंडागांव से मर्दापाल जाने वाली मार्ग पर सरगी गार्डन के पास एक गंभीर सड़क हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आज बुधवार रात 9 बजे मिली जानकारी अनुसार मर्दापाल तिराहा में संचालित एक सेलून कर्मचारी सतीश कुमार सिंह निवासी बालोद अपने दो अन्य साथियों के साथ रात 8:30 बजे पैदल जामपदर स्थित अपने मकान जा रहा.