हरदोई: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
Hardoi, Hardoi | Jul 22, 2025 हरदोई के कलेक्ट्रेट परिसर में एआरटीओ कार्यालय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव के नेतृत्व प्रदर्शन किया गया और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव ने मंगलवार दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एआरटीओ कार्यालय पर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।