मंझनपुर: मंझनपुर जिला अस्पताल में दलालों का गिरोह सक्रिय, गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजकर कर रहे हैं मोटी कमाई
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे गंभीर मरीज अब सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि यहां एक संगठित दलाल गिरोह सक्रिय है, जो मरीजों की नाजुक हालत का फायदा उठाकर उन्हें निजी अस्पतालों तक पहुंचा रहा है। बुधवार को दोपहर लगभग 1 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने इस नेटवर्क की पोल खोल दी है।