मंझनपुर: धमावा पुल के पास से पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी रोहित उर्फ छोटू राजपूत गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
कौशाम्बी जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहब्बतपुर पइंसा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को लगभग 11 बजे पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे आरोपी रोहित उर्फ छोटू राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव व उनकी टीम ने कार्रवाई की है।