मंझनपुर: संदीपनघाट इलाके में 8 साल का प्यार बना नर्क, शादी का झांसा, रेप, तीन बार अबॉर्शन और अब मौत की धमकी
कौशांबी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें प्रेम के नाम पर एक युवती के साथ दुष्कर्म, जबरन अबॉर्शन और फिर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली एक युवती ने अपने कथित प्रेमी शुभम केसरवानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बुधवार को मंझनपुर में एसपी से शिकायत कर इंसाफ मांगा है।