मंझनपुर: मंझनपुर चौराहे की शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने मंझनपुर चौराहे से ओसा रोड पर स्थित अंग्रेजी-वियर कंपोजिट व देसी शराब की दुकानों के स्थानांतरण को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मंच ने अवगत कराया है कि उक्त स्थान पर शराब की दुकानें नगर पालिका परिषद मंझनपुर की मिलीभगत से पूर्व में हटाई गईं दुकानों को पुनः वहीं स्थापित कर दिया गया है। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।