राजनांदगांव: जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण, कलेक्टर ने किसानों से की खाद एवं बीज के अग्रिम उठाव की अपील
राजनांदगांव जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण है,कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किसानों से खाद एवं बीज के अग्रिम उठाव की अपील की है।उन्होंने कहा की खेती किसानी के दिनों को ध्यान में रखते हुए किसान खाद एवं बीज का अग्रिम उठाव करेंगे तो उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी,जिसको लेकर अग्रिम उठाव करने कलेक्टर ने किसानों से अपील की है।