राजनांदगांव जिले के सभी तहसीलों में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार राजस्व शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।जन सामान्य को राजस्व प्रकरण के निराकरण में दिक्कत नहीं होनी चाहिए इसको लेकर राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है।जहां जिले में आयोजित 143 शिविरों में 1046 आवेदन निराकृत किए गए।