गोरखपुर: रामगढ़ताल में मिली युवती की लाश, पहचान 23 वर्षीय श्रद्धा त्रिपाठी के रूप में हुई, पुलिस जांच में जुटी
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार के रामगढ़ ताल में बुधवार दोपहर एक युवती का शव उतरता हुआ देख,लोगो मे इसकी जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया।जांच के बाद मृतका की पहचान 23 साल की श्रद्धा त्रिपाठी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि 17 फरवरी से वह गायब थी।जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी।