पातेपुर: पातेपुर में भूमि विवाद निस्तारण के लिए विशेष शिविर, दो मामले सक्षम न्यायालय भेजे गए
पातेपुर अंचल मुख्यालय सभागार में भूमि विवाद निवारण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 14 मामले सामने आए। जिसमें आधा दर्जन से अधिक मामले का निष्पादन कर दिया गया। शनिवार की शाम 4 बजे पातेपुर सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि शिविर में आए दो मामले को सक्षम न्यायालय में भेज दिया गया है। दोनों मामले में वादी-प्रतिवादी की दलील विवादस्पद पाया गया था।