बेगूसराय: रजौरा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक ने मतदान बूथ का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक मो तैयब ने बेगूसराय विधानसभा स्थित रजौरा दुर्गा मंदिर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. साथ ही जांच पंजी का भी अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने चार मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी, साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बिंदुबार बताया.