नाथनगर: बुनकरों की आर्थिक चुनौतियों को समझने भागलपुर पहुंची हरियाणा की छात्रा, चंपानगर में किया जमीनी अध्ययन
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित हेरिटेज स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा मौली सिन्हा बुनकरों की आर्थिक स्थिरता पर शोध करने के लिए भागलपुर के नाथनगर क्षेत्र पहुंची हैं। समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय की छात्रा मौली ने चंपानगर में कई बुनकर परिवारों से मुलाकात कर उनकी आजीविका, आय, शिक्षा और भविष्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई।