बख्तियारपुर: जिलाधिकारी के बख्तियारपुर आगमन से पहले SDM ने सीढ़ी घाट व गणेश हाई स्कूल सहित कई स्थलों का किया निरीक्षण
पटना जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन के बुधवार को बख्तियारपुर आगमन से एक दिन पूर्व मंगलवार की संध्या 6 बजे SDM चंदन कुमार बख्तियारपुर पहुंच BDO अशोक प्रसाद और CO निरंजन सुमन के साथ सीढ़ी घाट में चल रहे CM नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा रिवर फ्रंट,पाथ वे और सिढ़ी निर्माण के कार्यों का निरीक्षण,बरियारपुर में ROB निर्माण कार्य और गणेश हाईस्कूल के कार्य का जायजा लिया।