बख्तियारपुर: होटल आकाश में भाजपा का बूथ सशक्तिकरण एवं कार्यशाला का आयोजन
मंगलवार की दोपहर 3 बजे बख़्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के टेका बिगहा स्थित होटल आकाश के सभागार में बाढ़ संगठन जिला के बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लाजवन्ती झा का आगमन हुआ और उन्होंने कार्यशाला में संगठन के विस्तार,जनकल्याणकारी योजनाओं और आने वाले दिनों की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।