नवागढ़: नवागढ़ पुलिस ने जमीन विवाद में महिला के सिर पर टंगिया से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
दरअसल, महिला निर्मला कश्यप, घर में अकेली थी, जमीन विवाद को लेकर आरोपी भोलाशंकर कश्यप ने महिला के सिर में टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। उसी समय उसका पति विशाल कश्यप भी घर आया तो आरोपी ने उसके ऊपर भी टंगिया से हमला करने की वजह से हाथ में चोट आई है। घायल महिला को नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया, गंभीर स्थिति होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया।