कोंडागांव: उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 23 मार्च को होगा
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा नई दिल्ली की संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 23 मार्च को आयोजित किया जायेगा।कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।यह परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी ।