ढीमरखेड़ा: कुंडम परियोजना के जंगल में भीषण आग, 100 एकड़ क्षेत्र जलकर खाक, वन्यजीवों पर संकट
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वन विकास निगम की कुंडम परियोजना के अंतर्गत आने वाले जंगल में भीषण आग लग गई है। यह आग इतनी भयावह है कि लगभग 100 एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले चुकी है। तहसील क्षेत्र के ग्राम छाहर और दादर सिंहुडी के बीच स्थित जंगल में सोमवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी।