#रामपुर : विधायक ठियोग कुलदीप सिंह राठौर ने ओड्डी–कोटगढ़–बिथल (हॉर्टिकल्चर रोड) के मरम्मत एवं उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
राठौर ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, विशेषकर बागवानी एवं कृषि गतिविधियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्थानीय किसानों और बागवानों की उपज को बाजार तक पहुंचाने में इस मार्ग की अहम भूमिका है, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है।
क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए इस सड़क को विधायक प्राथमिकताओं में शामिल किया था। मुझे प्रसन्नता है कि आज इस महत्वपूर्ण सड़क के सुधार एवं उन्नयन कार्य को गति मिल रही है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
जनहित और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
Rampur, Shimla | Jun 22, 2026