बिजनौर: मंडावर के गांव किशनपुर में स्थित शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने की हजारों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Bijnor, Bijnor | Dec 17, 2024 मंडावर क्षेत्र के गांव किशनपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने सोमवार मंगलवार की रात्रि करीब 2:00 बजे हजारों रुपए की चोरी पर हाथ साफ कर दिया। दान पात्र से भी नगदी उठा ली और रफू चक्कर हो गये । सुबह ग्रामीण ने देखा तो मंदिर में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है