शामली: मुंडेट कलां गांव के जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज में पुलिस ने लगाई नशा मुक्ति चौपाल, विद्यार्थियों को किया जागरूक
Shamli, Shamli | Sep 10, 2026 गुरूवार को आपरेशन सवेरा के तहत एसपी शामली के निर्देश पर पुलिस द्वारा जनपद के गांव के मुंडेट कलां में नशा मुक्ति चौपाल लगाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावाओं से अवगत कराते हुए उससे होने वाली शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक हानि के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों से समाज में भी नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की गई।