बांसगांव: कौड़ीराम में सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से 10 लाख की ठगी का मामला दर्ज
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के कोड़ीराम निवासी एक व्यक्ति पर सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से 10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। देवरिया निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर रकम लेने के बाद उसे सचिवालय का कथित नियुक्ति पत्र दिया। ज्वाइनिंग के लिए लखनऊ पहुंचने पर जांच में पत्र फर्जी निकला।