बेतिया: बेतिया व्यवहार न्यायालय में चरस तस्कर को 12 वर्ष और गांजा तस्कर को 7 वर्ष की सजा
बेतिया में आज 26 मई दोपहर 2 बजे भारी मात्रा में चरस एवं गांजा के साथ पकड़े गए दो तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायाधीश आनंद विश्वासधर दुबे ने दोषी पाते हुए एक चरस को बारह वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है,वही गांजा के साथ पकड़े गए दूसरे तस्कर को सात वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है,साथ ही न्यायाधीश ने चरस तस्कर और गांजा तस्कर के ऊपर अर्थ दंड भी लगाया।